जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एन. एस .एस की छात्राओं के द्वारा भारत सरकार के जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल महोत्सव का आयोजन किया गया।


इस अभियान का उद्देश्य सुरक्षित पेयजल, जल संरक्षण एवं जल प्रबंधन के प्रति जल जागरूकता बढ़ाना तथा समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर विश्विद्यालय की ऐन.ऐस.ऐस इकाई ने रैली, पोस्टर एवं नुक्कड़ नाटक के द्वारा जल संरक्षण एवं जल सुरक्षा विषय पर जल जागरूकता अभियान चलाया। साथ ही साथ भोज्य सामग्री विक्रेता तथा ठेलेवालों के मध्य स्वच्छता अभियान भी चलाया गया और उन्हें खाने पीने की वस्तुओं में पर्याप्त स्वच्छता का संदेश दिया गया ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डी एस डब्लू डॉ किश्वर आरा , प्रॉक्टर डॉ सुधीर कुमार साहू, डीन कॉमर्स डॉ दीपा शरण,प्रोग्राम कॉर्डिनेटर डॉ ग्लोरिया पूर्ति, प्रोग्राम ऑफिसर डॉ डी पुष्पलता एवं डॉ छगनलाल अग्रवाल का महत्वपूर्ण भूमिका रहा।

