महाषष्ठी पर आदित्यपुर कॉलोनी के भगवती संघ, आदित्य सिंडिकेट, सहारा गार्डेन सिटी और एनआईटी कैंपस के पंडाल हुए उद्घाटित

Spread the love

Saraikela :- नवरात्रि पर पूरे आदित्यपुर में माता रानी के पूजा अर्चना करने और श्रद्धालु भक्तों के पंडालों में विराजित माता रानी के दर्शन करने का सिलसिला जारी है. महाषष्ठी की बीती रात आदित्यपुर कॉलोनी के विभिन्न पंडालों का अतिथियों ने उद्घाटन किया है. भगवती संघ के पंडाल का उद्घाटन पूर्व आयुक्त मोहनलाल राय ने किया जबकि आदित्य सिंडिकेट सोसायटी के पंडाल का उद्घाटन सोसायटी के ही बुजुर्गो के हाथों श्रद्धा से कराई गई. इधर सहारा गार्डेन सिटी सोसायटी के पंडाल का उद्घाटन आरआईटी थाना प्रभारी संजीव कुमार ने और एनआईटी कैंपस के पंडाल का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भक्ति भाव से किए.

 एनआईटी जमशेदपुर में में दुर्गा पूजा का आयोजन देश के विविधता में एकता को दर्शाता है – अर्जुन मुंडा

एनआईटी जमशेदपुर कैंपस में पहली बार दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन हो रहा है. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के इतिहास में पहली बार कैंपस परिसर में दुर्गा पूजा का आयोजन परंपरा और आधुनिकता के संगम से सजे पंडाल में हो रहा है. पूरे कैंपस में उत्सव का वातावरण देखने को मिला रहा है. पंडाल का उद्घाटन अर्जुन मुंडा एंव उनकी धर्म पत्नी मीरा मुंडा ने बीती रात किया. पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि एनआईटी जमशेदपुर में में दुर्गा पूजा का आयोजन देश के विविधता में एकता को दर्शाता है, यह राष्ट्रीय शक्ति के सबल होने और श्रेष्ठ भारत के सामर्थ को दर्शाता है. उन्होने कहा की संस्थान के इतिहास में यह आयोजन एक सांस्कृतिक परंपरा की नई शुरुआत है, उन्होने संस्थान में हो रहे सकारात्मक बदलाव पर भी प्रसन्ता व्यक्त की. पूजा-अर्चना की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार, ढाक की थाप और शंखनाद के साथ हुई है. पूजनोत्सव में संस्थान के सभी वरिष्ठ प्रोफेसर, अधिकारीगण, महिलाऐं और छात्र-छात्राएँ भी पूरी भक्ति भाव से कार्यक्रम में शामिल हैं. संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ) गौतम सूत्रधर ने अपने उद्बोधन में कहा कि एनआईटी जमशेदपुर केवल तकनीकी शिक्षा का केंद्र ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा का भी संवाहक है. इस प्रकार का आयोजन संस्थान परिवार में सामूहिकता, भाईचारे और सामाजिक एकता की भावना को और मजबूत करता है. विजयादशमी के दिन प्रतिमा विसर्जन के साथ इस महा आयोजन का ऐतिहासिक समापन होगा. इस आशय की जानकारी संस्थान के मिडिया प्रभारी सुनील कुमार भगत ने दी.

मां दुर्गा से सभी का कल्याण करे – मोहनलाल

भगवती संघ रायडीह के पूजा पंडाल का उद्घाटन सेवानिवृत्त प्रमंडलीय आयुक्त मोहनलाल राय ने बीती शाम किया. उन्होंने विधिवत रूप से फीता काटकर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया और मां दुर्गा से सभी के कल्याण की कामना की. आगंतुकों का स्वागत पूजा कमेटी के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता ओमप्रकाश ने किया. उन्होंने बताया कि इस बार भी पूजा पंडाल सुरक्षा से लेकर सजावट तक हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया गया है.
इस अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. जिनमें राजद की प्रदेश उपाध्यक्ष और महिला नेत्री शारदा देवी, समाजसेवी मुकेश भगत, राजेश कुमार मुन्ना, आईएमए जमशेदपुर के पूर्व सचिव डॉ. मृत्युंजय सिंह, और डॉ. हिमांशु शेखर भारती प्रमुख रूप से शामिल थे. कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु और आमजन भी उपस्थित रहे, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया.

आदित्य सिंडिकेट सोसायटी के बुजुर्गों को मिला सम्मान – राजीव रंजन

आदित्य सिंडिकेट सोसायटी के पंडाल का उद्घाटन इस वर्ष सोसाइटी के बुजुर्गों के द्वारा हुआ. मौके पर सोसाइटी के अध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि बड़े बुजुर्गों का सम्मान सर्वोपरि है, जिसको लेकर हमारी कमेटी ने इस बार सभी बुजुर्गों से सामुहिक रूप से पंडाल के उद्घाटन कराया है जिससे सोसाइटी के बुजुर्गों को सम्मान मिला है. बुजुर्ग सदस्यों में प्रणव मिश्रा, प्रभात श्रीवास्तव, प्रशांत शाही, डॉ० आलोक श्रीवास्तव, शिवनाथ झा, ज्ञानेन्द्र कुमार कर्ण, पी० पंडित, बी० के० नायक शामिल रहे. सभी का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया. उपस्थित कमेटी के सदस्यों में सनातन दीप, राहुल बागड़िया, सुब्रतो मांझी, नितिन झा, पवन बरूआ, पंकज भारती, विजय कुमार, रवि रंजन सिंह, विभाष कोले, मनन भाई, शंभु चौधरी, विवेक कुमार, देवव्रतो ओझा, एस० के० सिन्हा, धनंजय मिश्र, डा० राजेश कुमार, पार्यो सारथी मजूमदार, कमल दास, ए० के सिंह, अजय कुमार, आदित्य श्रीवास्तव, आशोक कुमार, मनोज सिन्हा, राजीव कु० सिन्हा, संजय पान्डे आदि मौजूद रहे.

 शांतिपूर्ण और श्रद्धा से करें मां की आराधना : संजीव कुमार

सहारा गार्डेन सिटी का दुर्गा पूजा पंडाल रविवार देर शाम भव्य रूप से उद्घाटित किया गया. उद्घाटन आरआईटी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने फीता काटकर किया और पंडाल को आम जनता के दर्शन हेतु खोल दिया. इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, महासचिव पंकज कुमार सिंह, शशांक कुमार गांगुली, प्रशांत कांत प्रसाद, अनूप कुमार, राजीव रंजन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. समिति के सदस्यों ने पंडाल की सजावट और व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
श्रद्धालुओं ने पंडाल की भव्य सजावट और पारंपरिक पूजा कार्यक्रम की सराहना की. समिति ने दर्शनार्थियों से अपील की कि वे शांति और अनुशासन बनाए रखें ताकि दुर्गा पूजा का माहौल सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण बना रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *