Saraikela : नववर्ष 2026 के पहले ही दिन न्यू हाउसिंग कॉलोनी 7 एलएफ के तकरीबन 2 सौ परिवार को बिजली की समस्या से दो चार होना पड़ा. 7 एलएफ के ब्लॉक 12/13 के निवासी सुबह 6 बजे से सिंगल फेज बिजली आपूर्ति की वजह से परेशान रहे. न तो उनका पानी का मीटर चल रहा था न ही कोई अन्य विद्युत उपकरण. वोल्टेज की आवाजाही से कई परिवारों के पानी के मोटर भी जल गए. इस समस्या के लिए जब बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो सभी अधिकारियों का सरकारी नंबर नॉट रिचेबल मिला. इससे लोगों की परेशान और बढ़ गई. दिन के 11 बजे तक लोग परेशान दिखे. पता नहीं कब बिजली विभाग के अधिकारी इन परिवारों की सुधि लेंगे.



