73वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा झंडोतोलन कार्यक्रम आयोजित.

Spread the love

जमशेदपुर :- 73वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर महानगर की ओर से एबीवीपी कार्यालय में झंडोतोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. के के कमलेंदु ने कहा की गणतंत्र दिवस पर भाषण- 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू किया गया था। इसमें भारत को गणतांत्रिक व्यवस्था वाला देश बनाने की राह तैयार की गई। यह देश के राष्ट्रीय पर्वों में से एक है। हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ और 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू कर भारत देश में गणतांत्रिक व्यवस्था को स्वीकार किया गया।
जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष प्रो अरविंद पंडित ने कहा गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को हमारे देश में बहुत खुशी और गर्व के साथ मनाया जाता है आज ही के दिन 1950 में भारतीय संविधान लागू हुआ था एक लोकतांत्रिक देश में रहना हम सबके लिए गर्व की बात है। मैं अपना भाषण यह कहकर समाप्त करना चाहूंगा कि एक सच्चे राष्ट्रभक्त की तरह देश को एक बेहतर जगह बनाने में योगदान देते रहना हैं।
महानगर मंत्री अभिषेक तिवारी ने कहा की आज हम अपने देश का 73वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद जरूर हुआ था लेकिन हमारा संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। 26 जनवरी 1950 ही वह दिन था जब भारत पूर्ण गणतंत्र बना।
कार्यक्रम डॉ. के के कमलेंदु जी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष प्रो अरविंद पंडित जी, नगर मंत्री अभिषेक तिवारी, कोल्हान विभाग संगठन मंत्री सुजीत वर्मा जी, महानगर संगठन मंत्री हिमांशु दुबे, कॉलेज अध्यक्ष महेश बेड़ा, राहुल, रोशन, बागबेड़ा नगर मंत्री कार्तिक झा, मिट्ठू ,गौरव साहू आदित्यपुर नगर सह मंत्री प्रियांशु राज सिंह, अभिषेक, सोनी कुमारी, सिमरन कुमारी, ममता कुमारी ,संगीता कुमारी, अमन ठाकुर, प्रभाकर तिवारी, अजय कुमार, राहुल कुमार, शुभम, साहिल सैनी बिष्टुपुर नगर सह मंत्री अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *