विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विरसा किसानों के सम्मान में सरायकेला स्थित टाउन हॉल में केसीसी ऋण वितरण कैंप का आयोजन किया गया ,कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय परिवहन मंत्री श्री चंपई सोरेन एवं उपायुक्त समेत मंचासीन अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया , माननीय मंत्री एवं उपायुक्त ने कृषि विभाग एवं मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के चयनित लाभुकों के बिच परिसम्पातियों का वितरण किया

Spread the love

सरायकेला :- आज दिनांक 9 अगस्त 2021 को विश्व आदिवासी दिवस के शुभ अवसर पर सरायकेला स्थित टाउन हॉल में विरसा किसानों के सम्मान में केसीसी ऋण वितरण कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखण्ड राज्य के परिवहन मंत्री सह सरायकेला विधायक श्री चम्पाई सोरेन, उपायुक्त श्री अरवा राजकमल उप विकास आयुक्त एवं मंचासीन अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान जिला कृषि पदाधिकारी श्री विजय कुजूर ने मंचासीन अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
कार्यक्रम से पूर्व माननीय मुख्यमंत्री के अध्यक्षता में रांची में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा जीवंत प्रसारण किसानों के बीच पर्दे पर दिखाया गया।

सर्वप्रथम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारिओं एव किसान मित्रो का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि हमारे राज्य मे आदिवासी भाई काफ़ी मात्रा मे है जिन्हे अपना जीवन यापन करने के लिए खेती एवं पशुपालन बहुत हि महत्वपूर्ण कार्य माना जाता है। इस सम्बन्ध मे उपायुक्त ने बताया कि हमारे किसान भाईओ के सहयोग के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाए चलाई जा रही है जिसके अंतर्गत आज KCC कार्ड वितरण एवं क़ृषि लोन उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा आप सभी किसान भाइयो के सहयोग से राज्य में KCC ऋण वितरण मे सरायकेला खरसावां जिला सबसे अव्वल स्थान पर है। उन्होंने कहा कुल चयनित किसानो में अब यक कुल लगभग 90% किसानो को KCC का लाभ मिल चूका है। तथा अन्य लाभुकों के बैंको में लंबित आवेदनों को भी के चयन हेतु कार्यक्रम किया जा रहा है। इस दौरान उपायुक्त ने सभी आये हुए किसानो को अपने आस पास के ऐसे किसन जो KCC से वंचित रह गए हो उन्हें KCC से सम्बंधित जानकारी देते हुए लाभुकों को इसका लाभ लेने हेतु प्रेरित करें।

कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री श्री चम्पई सोरेन ने कार्यक्रम को सबधित किया। उन्होंने सर्वप्रथम राज्यवासी एवं जिले वासियों को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दी। तथा उपस्थित सभी आदिवासी भाई बहनो एव किसानो का स्वागत किया। उन्होने राज्य मे हमारे आदिवासी योद्धाओ के बलिदान एवं वीरता की बात कही इस दौरान उन्होंने आये हुए सभी किसान लाभुकों को बताया कि किस प्रकार किसान हमारे देश के लिए सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है जिनके बिना किसी के लिए जीवन यापन करना बेहद मुश्किल है।
साथ हि उन्होंने सभी आदिवासी भाई बहनो से अपने राज्य की परम्परा भाषा को बनाये रखने की बात कही एवं अपनी सभ्यता को सुरक्षित रखने से सम्बंधित प्रावधानो के बारे मे बताया उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम कर मुख्य उद्देश्य क़ृषि एवं पशुधन को बढ़ावा देना है। उन्होंने किसान बंधुओ को सबोधित करते हुए कहा कि हमारे राज्य मे जहा एक तरफ उद्योग है वही दूसरी तरफ खेत खलिहान है। हम दोनों हि क्षेत्र मे विकसित हो कर अपने राज्य को आगे ले जा सकते है। इस दौरान उन्होंने ने राज्य के किसानी को सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ अपने स्थिति को और बेहतर बनाने की अपील किया। उन्होंने कहा राज्य के कृषक चाहे वो खेती करते हो पशुपालन, मत्स्यपालन, अंडा पालन इत्यादि से जुड़े है उनके बेहतरी के लिए राज्य सरकार मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, KCC जैसे लाभकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं जिससे राज्य के कृषको के आय में वृद्धि की जा सके। तथा उन्हें खेती के समय ऋण के रूप में आर्थिक सहयोग कर उन्हें सशक्त बनाने हेतु कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन उपायुक्त श्री अरवा राजकमल उप विकास आयुक्त एवं मंचासीन अतिथियों के द्वारा चयनित कृषकों के बीच केसीसी ऋण वितरण हेतु डमी चेक, स्पेयर मशीन, इत्यादि का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया गया वितरण।

▪️ 3 लाभुकों के बीच स्पेयर मशीन का वितरण किया गया।

▪️ 6 लाभुकों के बीच पंप सेट का वितरण किया गया

▪️ सभी 8 बैंको के चयनित 2500 लाभुकों हेतु 10. 22 करोड़ का KCC ऋण वितरण हेतु चेक प्रदान किया गया।

▪️ मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 6 लाभुकों के बिच बत्तख चुजा का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, आईटीडीए निदेशक श्री संदीप कुमार दोराइबुरु, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्री राम कृष्ण कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, एसएमपियो सरायकेला समेत अन्य उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *