जमशेदपुर वर्कर्स महाविद्यालय में एनएसएस के द्वारा पृथ्वी दिवस के अवसर पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

जमशेदपुर: जमशेदपुर वर्कर्स महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा पृथ्वी दिवस 2023 के अवसर पर एक व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का मुख्य थीम “इन्वेस्ट इन अवर प्लैनेट” था | कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य और मुख्य वक्ता सुभाष चंद्र दास ने किया | उन्होंने अपने वक्तव्य में पर्यावरण की बढ़ती समस्याओं और उसकी रोकथाम के लिए व्यक्तिगत प्रयासों के महत्व को बल दिया | उन्होंने अनेकों उदाहरणों से बताया कि कैसे प्लास्टिक का बढ़ता उपयोग, पेड़ों की कटाई आदि पर्यावरण के निम्नीकरण का कारण बन रही है | इस मौके पर महाविद्यालय की आई. क्यू. ए. सी. संयोजक प्रियंका प्रधान भी मौजूद रही | मंच संचालन का कार्य आलोक कुमार चौबे ने किया | धन्यवाद ज्ञापन का कार्य भूगोल विभाग की सहायक प्राध्यापिका शोभा मुवाल ने किया | इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक तथा शिक्षकेतर कर्मचारी और विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *