
जमशेदपुर:- जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के सिदगोड़ा कैंपस स्थित ऑडिटोरियम में बायोटेक विभाग द्वारा “फ्रेश वाटर पर्ल कल्चर फॉर एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने की। इस अवसर पर रजिस्ट्रार श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. किश्वर आरा, विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ. जावेद अहमद, सी.वी.सी. डॉ. अन्नपूर्णा झा, लाइब्रेरी कोऑर्डिनेटर डॉ. रिजवान परवीन, विषय विशेषज्ञ डॉ. रितेश कुमार शुक्ला तथा बायोटेक विभाग के शिक्षक डॉ. विश्व राज लाल एवं डॉ. कुमारी श्वेता उपस्थित रहे।
कुलपति महोदया प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यशाला छात्राओं को स्वरोजगार और उद्यमिता की ओर प्रेरित करने के लिए आयोजित की गई है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में पर्ल कल्चर का एक वर्षीय कोर्स भी संचालित होता है, जिसे पूरा कर छात्राएं इस क्षेत्र में अपना करियर बना सकती हैं।
वोकेशनल कोऑर्डिनेटर डॉ. अन्नपूर्णा झा ने पर्ल कल्चर के बाजार संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को स्टार्टअप शुरू करने की सलाह दी। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. विश्व राज लाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कुमारी श्वेता ने किया।
इस कार्यशाला में विश्वविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्ल कल्चर के व्यावसायिक संभावनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

