योगाभ्यास करा कर लोगो को निरोग रहने की कला बताई गई

Spread the love

नोखा /रोहतास (संवाददाता ):-अंर्तष्ट्रीय योग दीवस पर नोखा प्रखंड में कई जगहों पर योगाभ्यास कराया गया । प्राचीन काल से ऋषि-मुनियों द्वारा अपने आप को निरोग रहने की कला भारतीय योग आज विश्व में लोग अपना रहे हैं। सोमवार की सुबह में सर्बोदय मध्य विद्यालय के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा लोगों को योगाभ्यास कराया गया। इसमे सूर्य नमस्कार , वृक्षासन , तितली आसन , शशांक आसन , कपालभाति, आसन का अभ्यास किया गया।योगाभ्यास अश्विनी कुमार श्रीवास्तव उर्फ सोनू एवं उमाशंकर प्रसाद द्वारा उपस्थित कर लोगों को योगाभ्यास कराया गया। मौके पर उमेश प्रसाद , संजय कुमार ,प्रोफेसर श्यामलाल सिह, कमलेश कपूर अनिल हिन्दू सहित कई आरएसएस के क्रयकर्ता उपस्थित रहे।वहीं भारतीय जनता पार्टी द्वारा आरपीएस स्कूल में योगाभ्यास कराया गया। कर भाई योगा बड़ा फायदा होगा, के नारों के साथ उपस्थित लोगों को शरीरिक क्षमता के विधि और अपने शरीर को रोग मुक्त शरीर को नियंत्रित रखने के लिए योगाभ्यास कितनी जरूरी है इसकी दीक्षा दी गई ।मौके पर लोगों को योगाभ्यास भी कराया गया। जहां पर नाड़ी शोधन , कपालभाति , अलोम विलोम , शीतली ,सीत्कारी, ताड़ासन ,तितली आसन , सहित कई आसन कराया गया। लोगों को नियमित योग करने की सलाह दी गई। बोध कार्यक्रम चौधरीं जय प्रकाश सिह ने किया और कहा कि भारत की योग आज विश्व अपना रहा है। मौके पर उपस्थित लोगों ने गायत्री मंत्र , ओमकारा , महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से चित शुद्धि, भी किया गया। वही कड़वा में योगाभ्यास भाजपा के क्रयकर्ता ने किया योगाभ्यास कृष्ण कुमार भार्गव ने कराया , मौके पर मनोज कुमार गुप्ता , उमेश चौहान, प्रीतम पटेल, अनुराग सिंह , प्रदीप गुप्ता ,मुकेश सिह , बिहारी प्रसाद गुप्ता, उमेश पासवान , रमता सिंह यादव , धर्मेंद्र पटेल , चंदन चौधरीं , मणिलाल, चंदन गुप्ता, अनिल कुमार हिंदू, सहित कई लोग उपस्थित रह कर योगाभ्यास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *