सरला बिरला विश्वविद्यालय में मां के नाम एक पेड़ 2.0″ अभियान के तहत हुआ पौधारोपण…

Spread the love

रांची :- ईआईएसीपी पीसी हब, झारखंड के तत्वावधान में “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान एवं वन महोत्सव के अंतर्गत अनगड़ा प्रखंड के मंजियोर गांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरला बिरला विश्वविद्यालय, गोस्सनर कॉलेज एवं मासू ग्राम मध्य विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत कुल दो सौ पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ईआईएसीपी पीसी हब, झारखंड के प्रोग्राम ऑफिसर सुमन समीर ने की। उन्होंने उपस्थित बच्चों और युवाओं को भारत सरकार की “मिशन लाइफ” लाइफस्टाइल फॉर एनवायरमेंट ) पहल के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। श्री समीर ने पौधारोपण की विधियों, स्थानीय जलवायु के अनुसार प्रजातियों के चयन, वनों के संरक्षण की आवश्यकता, पर्यावरणीय दबावों एवं ग्लोबल वार्मिंग से मौसम में हो रहे बदलावों की वैज्ञानिक जानकारी साझा की। साथ ही उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करें।

आईएसपी पीसी हब के इनफॉर्मेशन ऑफिसर श्री पंकज कुमार ने अपने वक्तव्य में भारत सरकार द्वारा 2047 तक नेट ज़ीरो कार्बन एमिशन के लक्ष्य की ओर उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। उन्होंने जलवायु परिवर्तन के वैश्विक प्रभावों और भारत के सतत विकास की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में सरला बिरला विश्वविद्यालय की ओर से प्रोग्राम कॉर्डिनेटर डॉ. संजीव सिन्हा, प्रोग्राम ऑफिसर मेघा सिन्हा, डॉ साग्निका प्रधान, डॉ विजय कुमार साव, डॉ विकाश कुमार, डॉ बी.सी राउत उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को “हर घर एक पेड़” का संकल्प दिलाया गया, जिसमें उन्होंने अपने आस-पास के लोगों को भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प किया।

सरला बिरला विश्वविद्यालय के माननीय प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान, माननीय महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, माननीय कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं माननीय राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने इस कार्यक्रम में एसबीयू की भागीदारी पर हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *