रामचरितमानस यज्ञ की हुई पूर्णाहुती , लोगों का उमड़ा हूजूम

Spread the love

करगहर/रोहतास (संवाददाता ):-रामचरितमानस यज्ञ सिरिसिया का शनिवार को अंतिम पूर्णाहुती सम्पन्न हो गया। इस दौरान महिलाओं एवं पुरुषों की भारी भीड़ देखी गई। यज्ञ समिति की ओर से यज्ञ में पूर्णाहुती पर प्रसाद खिलाया गया। इस दौरान महिलाओं एवं पुरुषों के साथ साथ बच्चो बच्चियों ने प्रसाद ग्रहण किया। यज्ञ मे प्रवचन कर रहे पंडित विष्णुदत तिवारी ने राम कथाओं का वर्णन बहुत ही मार्मिक ढंग से सुनाये। इस दौरान उन्होंने राम चरित मानस से लोगों का मन मोह लिया। श्री पंडित तिवारी ने कहा कि लोगों को अच्छे कर्म करना चाहिए एवं मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम चन्द्र जी पदचिन्हों पर चलना चाहिए। यज्ञ मे लोग चरखी, ब्रेक डांस, ट्रेन, झूला का आनंद लेते दिखें। यज्ञ समिति की ओर से कार्यकर्ता जगह जगह मौजूद होकर अपनी कार्य मे लगे रहे ताकि किसी को किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न ना हो। यज्ञ मेले में तरह तरह के दुकान पर लोग खरीददारी करते नजर आयें। इस दौरान महिलाओं ने मीना बाजार में अपने पार्चून के जरूरत के समान के खरीददारी की। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग जुटे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *