महात्मा गांधी के 78वें शहादत दिवस पर जमशेदपुर में दुर्लभ पोस्टर व पुस्तकों की भव्य प्रदर्शनी

Spread the love

महात्मा गांधी के 78वें शहादत दिवस पर आयोजित दुर्लभ प्रदर्शनीजमशेदपुर, 30 जनवरी 2026: महात्मा गांधी जी के 78वें शहादत दिवस के अवसर पर बापू के जीवन पर आधारित 100 दुर्लभ पोस्टरों और गांधी जी सहित अन्य महापुरुषों के जीवन पर 150 से अधिक पुस्तकों की भव्य प्रदर्शनी सेंट मैरी इंग्लिश स्कूल, बिस्टुपुर (सीनियर ब्लॉक) में लगाई गई।गांधी शांति प्रतिष्ठान, इप्टा जमशेदपुर एवं सर्वोदय मंडल पूर्वी सिंहभूम के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस प्रदर्शनी में स्कूल प्रशासन का सक्रिय सहयोग रहा। इसका मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को बापू के जीवन संघर्षों से परिचित कराना तथा समाज में व्याप्त हिंसक प्रवृत्तियों और संप्रदायिक द्वेष को त्यागने की प्रेरणा देना है।प्रदर्शनी का उद्घाटन सुबह स्कूल असेंबली में मौन प्रार्थना के साथ राष्ट्रपिता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी में छात्रों ने गांधी जी से जुड़े सवाल उठाए। प्रमुख वक्ता एवं सर्व सेवा संघ प्रशासन संयोजक अरविंद अंजुम ने कहा, “गांधी जी और गौतम बुद्ध ही वे दो एंबेसडर हैं, जिन्होंने भारत की पहचान को विश्व पटल पर मानवीय मूल्यों के माध्यम से स्थापित किया।”इस अवसर पर इप्टा जमशेदपुर से अर्पिता, स्कूल प्रिंसिपल फादर वर्नोन डिसूजा, निभा सिन्हा (रसायन शास्त्र व्याख्याता) एवं अशोक हिंदी व्याख्याता उपस्थित रहे। लगभग 1500 छात्रों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और अपने विचार साझा किए। आयोजन को सफल बनाने में रमन मूर्ति, राज रंजन एवं अंकुर शाश्वत का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *