राजधानी रांची और जमशेदपुर का बढ़ तापमान, उमस भरी गर्मी से नहीं मिल रही राहत

Spread the love

रांची : रांची मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रांची और जमशेदपुर का तापमान बढ़ गया है. भले ही गुरुवार को तेज आंधी और बारिश हुई थी, लेकिन जब मौसम विभाग की ओर से गुरुवार की सुबह तापमान को मापा गया तब रांची का तापमान 40.6 डिग्री पर था और जमशेदपुर 43 डिग्री पर. इसी तरह से राज्य के बाकी  जिले का भी तापमान बढ़ा हुआ है.

गोड्डा जिले का तापमान है सबसे उपर

गोड्डा जिले की बात करें तो वहां का तापमान गुरुवार को 45.9 डिग्री मापा गया है. पाकुड़ जिले का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री पर है. इसी तरह से बोकारो जिले का 43.1 डिग्री, देवघर का 44.2 डिग्री, देवघर का 44.2 डिग्री, डालटेनगंज का 42.5 डिग्री, चतरा का अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री है.

उमस भरी गर्मी से नहीं मिल रही राहत

राज्य के लोगों को अबतक उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली है. गुरुवार को आंधी और बारिश के बाद लोगों को लग रहा था कि शायद मौसम का मिजाज बदलेगा, लेकन उसके बाद हवायें नहीं चलने से लोगों का पल-पल काटना दूभर हो गया था. खासकर गैर टिस्को इलाके में रहनेवाले लोगों को भारी परेशानी हुई.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *