रामकथा के तीसरे दिन शिव विवाह प्रसंग पर झूमी श्रद्धालु महिलाएं, महिलाओं से कही बेटी की घर बसाना हो तो रोज न करें ससुराल में फोन : मंदाकिनी मां

Spread the love

 

Saraikela: रामकथा के तीसरे दिन मां मंदाकिनी ने श्रद्धालु भक्तों को शिव विवाह प्रसंग सुनाई. जिस पर श्रद्धालु महिलाएं जमकर झूमीं. उन्होंने महिलाओं से कहा कि बेटी का घर बसाना हो तो रोज रोज उसके ससुराल में फोन न करें. उसे सास ननद पति के साथ एडजस्ट होने दें. उन्होंने मौके पर शिव विवाह के कई सुंदर गीत भी सुनाई. मां मंदाकिनी ने सती और शिव विवाह प्रसंग की कई गूढ़ बातें सुनाई. जिसके बाद उन्होंने भगवान कार्तिकेय और अष्टसिद्धि गणेश के जन्म की बातें भी सुनाई. बता दें कि इन दिनों हरिओम नगर स्थित कलश रूपी शिव काली मंदिर में 15 जनवरी से रामकथा का आयोजन हो रहा है जिसमें धर्मानुरागी भक्तों की भारी भीड़ लग रही है. इस मंदिर का 15वें स्थापना दिवस पर हर वर्ष 11 दिवसीय रामकथा सह शत चंडी महायज्ञ का आयोजन हो रहा है. इस वर्ष पहली बार यहां महिला कथा वाचक को आमंत्रित किया गया है. कथा सुनने वालों में सैंकड़ों महिला और पुरुष शामिल हो रहे हैं. यहां आगामी 23 जनवरी तक रामकथा और धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होगा. इस आयोजन को सफ़ल बनाने में समाजसेवी एके श्रीवास्तव, आरएन प्रसाद, वीरेंद्र कुमार यादव, केडी सिंह, रविन्द्र नाथ चौबे, हरेन्द्र तिवारी, प्रकाश मेहता, जवाहर लाल सिंह उर्फ मामा जी, रजनीकांत जायसवाल और सूरज भदानी, समिति के अध्यक्ष उपेन्द्र ठाकुर, महामंत्री मनोज तिवारी तथा कैलाश पाठक, एस० वेणुगोपाल, जतन कुमार, प्रमोद सिंह, मनोज आगीवाल, नीतू शर्मा, उमेश कुमार दुबे, अनिल प्रसाद, मीना सिंह, संध्या प्रधान, सत्यम भारद्वाज, मंदिर के पुजारी चंद्रभान पंडित आदि अहम योगदान कर रहे हैं. यहां प्रतिदिन रामकथा के अंत में भगवान की आरती और महाप्रसाद का वितरण किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *