सैल्यूट तिरंगा ने डॉक्टर डे पर डॉक्टरों को किया सम्मानित…

Spread the love

न्यूजभारत20 डेस्क:- सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी ने आज डॉक्टर डे पर शहर के जाने माने डॉक्टरों को सम्मानित किया जिसमे केयर एंड क्योर के डायरेक्टर जाने माने रेडियोलॉजिस्ट समाजसेवी डॉक्टर संजय गिरी,उनकी पत्नी दंत चिकित्सक डॉक्टर दीपा पटनायक, मेडिट्रिना के हर्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर मुकुल पांडेय ,जेनरल फिजिशियन डॉक्टर एस के सिंह ।
श्री तिवारी ने बताया कि डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं हम लोगो ने कोराेना जैसी महामारी में इसका जीता जागता उदाहरण देखा है जिसमे डॉक्टरों ने अपनी जान की परवाह किए बिना लगातार सेवाए दी है कई लोगो को अपनी जान भी गवानी पड़ी पर उन्होंने मानवता को अपना धर्म मानते हुए लगातार सेवाए दी है श्री तिवारी के साथ समाजसेवी मुन्ना सिंह,आजसू के जुगसलाई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण प्रसाद आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *