गोलमुरी पुलिस लाइन में सेवा दे रहे संजय कुमार बनाए गये जुगसलाई थानेदार

Spread the love

न्यूजभारत20 डेस्क/जमशेदपुर:-  जुगसलाई थानेदार सचिन दास होली के दिन से ही विवादों के घेरे में आ गए थे। विवाद लगभग में शांत भी चुका था, लेकिन जांच रिपोर्ट वरीय पुलिस अधिकारियों को सौंपे जाने के बाद अंततः उनपर गाज गिर गई।  शुक्रवार की देर रात उन्हें सस्पेंड कर दिया गया और पुलिस लाइन में सेवा देने के लिए कहा गया है। उनके स्थान जुगसलाई का नया थानेदार इंस्पेक्टर संजय कुमार को बनाया गया है।

संजय कुमार इसके पहले साकची थाने में भी अपनी सेवा दे रहे थे। फिलहाल वे पुलिस लाइन में अपनी सेवा दे रहे थे।  शहर के महत्वपूर्ण मामले में उन्हें कई जिम्मेवारियां भी इस बीच मिली थी। संजय कुमार जुगसलाई थाने में अपना पदभार भी संभाल लिया है। इस बीच उन्होंने थाना के सभी मातहत के साथ बैठक की। होली के दिन कपाली ओपी प्रभारी सोनू कुमार का कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था। इस बीच जुगसलाई पुलिस मौके पर पहुंची थी और सूरज राय के साथ विजय राय को हिरासत में लेकर थाने पर लाई थी। आरोप है कि दोनों ने पुलिस वालों के साथ मारपीट की थी। मामला बढ़ता देख दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया था। घटना की जांच के बाद रिपोर्ट सौंपा गया था। इसके बाद कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *