नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का ईवाई (अर्नस्ट एंड यंग ग्लोबल) में अस्योरेंस एसोसिएट पद पर चयन

Spread the love

 

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय, जमशेदपुर ने कैंपस प्लेसमेंट में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, जहाँ ईवाई(अर्नस्ट एंड यंग ग्लोबल) द्वारा आयोजित  प्लेसमेंट ड्राइव में 10 विद्यार्थियों का सफल चयन हुआ है। विद्यार्थियों को अस्योरेंस एसोसिएट के पद पर लगभग ₹4.5 लाख प्रति वर्ष (CTC) का पैकेज और पूरे भारत में कम्पनी के विभिन्न शाखाओं में काम करने के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

इस प्लेसमेंट में चयनित 9 विद्यार्थी बीकॉम और 1 विद्यार्थी एमकॉम से हैं , जो विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों की मजबूत अकादमिक नींव और कार्य कौशल की को दर्शाता है। बीकॉम से श्रेया कुमारी, ऐश्वर्या भट्टाराई, कोयल रॉय, स्नेहा कुमारी, तनवीर कौर, आमना इमरान, आयुष कुमार तिवारी, अंकित राज, प्रियांशु डे और एमकॉम से नफीस अहमद का चयन किया गया है।

विद्यार्थियों की इस सफलता पर नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री मदन मोहन सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा *यह सफलता अकादमिक उत्कृष्टता, कौशल विकास और उद्योग-संरेखित शिक्षा के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।*

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलसचिव नागेंद्र सिंह ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी और प्रतिस्पर्धी वैश्विक अवसरों के लिए छात्रों को तैयार करने में संकाय सदस्यों और प्रशासनिक कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के निर्देशक बाबू सुदर्शन ने विश्वविद्यालय के प्रतिभा संपन्न विद्यार्थियों को रोजगार के प्रस्ताव देने के लिए और विश्वविद्यालय के अकादमिक वातावरण के प्रति अपना निरंतर विश्वास बनाए रखने के लिए ईवाई (अर्न्स्ट एंड यंग) के प्रति आभार व्यक्त किया और छात्रों के करियर की संभावनाओं को बढ़ाने वाली मजबूत उद्योग-अकादमिक साझेदारी बनाने के लिए प्लेसमेंट सेल के सदस्यों और विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों के समर्पण की सराहना की। 

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय निरंतर अपने प्लेसमेंट इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के कार्य में प्रगति कर रहा है, जिससे विद्यार्थियों को अग्रणी वैश्विक संगठनों में प्रतिष्ठित भूमिकाएं हासिल करने में सहयोग प्राप्त हो रहा है और उनके लिए सफल पेशेवर करियर का मार्ग भी प्रशस्त हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *