राजेश कुमार विजय गोप जैसे आश्रय बिहिनो को मिला आश्रय- सक्सेस स्टोरी

Spread the love

जमशेदपुर :-  राजेश कुमार एवं विजय गोप दो ऐसे व्यक्ति हैं,जिनका अपना घर नहीं है अपना छत नहीं है ,वे खुले आसमान के नीचे सोने को विवश थे उन्हें देखने वाला कोई नहीं था,दोनों व्यक्ति खुदीराम बोस चौक मानगो के पास सोए हुए थे तब वहां मानगो नगर निगम के रेस्क्यू टीम की नजर पड़ी। उन लोगों से पूछताछ किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि वह पिछले 1 दिन से खाना भी नहीं खाए हैं एवं यहां खाली स्थान देखकर सोए हुए हैं। उनके पास कंबल भी नहीं था,ठंड का महीना था। ठंड से वह कांप रहे थे, मानगो नगर निगम की टीम के द्वारा उन्हें कंबल तुरंत मुहैया कराया गया उसके बाद उन्हें रेस्क्यू कर दाएगूटू आश्रय गृह पहुंचाया गया एवं उन्हें खाने के लिए भोजन उपलब्ध कराया गया। वे दोनों अभी आश्रय गृह मे रह कर गुजर-बसर कर रहे हैं। राजेश कुमार एवं विजय को जैसे कितने ऐसे आश्रय विहीन लोग प्रतिदिन नगर निगम द्वारा संचालित आश्रय गृहों में आकर रुकते हैं।

राजेश कुमार और विजय गोप बताते हैं कि यदि आश्रय गृह में हम लोगों को नहीं ले जाया जाता और आश्रय गृह में रहने हेतु हम लोगों को आश्रय नहीं मिला होता तो पता नहीं हमलोग किस स्थिति में होते,आश्रय गृह हम लोगों के लिए वरदान साबित हुआ। वे दोनों बताते हैं कि आश्रम बिहीन लोगों को सरकार के इस योजना का लाभ लेते हुए आश्रय गृह में रुकना चाहिए जिसे आश्रय गृह में दिए जाने वाले सुविधा लेते हुए वे सुरक्षित रह सके। इनका कहना है कि कोई आश्रय विहीन व्यक्ति फुटपाथ में या खुले आसमान के नीचे सोया ना रहे।

खुले आसमान के नीचे सोने वाले,चौक,चौराहों, दुकान के बाहर सोने वाले आश्रय विहीन लोगों को आश्रय गृह में आश्रय देने हेतु सरकार की दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना है, जो नगर निकाय से संचालित है,इस तरह से खुले आसमान के नीचे सोने वाले लोगों के लिए मानगो नगर निगम रेस्क्यू कर आश्रय गृह ले जाने के लिए प्रयासरत है।

कार्यपालक पदाधिकारी श्री दीपक सहाय के द्वारा आश्रय गृह के देखरेख हेतु कार्यरत एजेंसी फुरिदा एवं सृष्टि को मानगो नगर निगम क्षेत्र के चौक चौराहों एवं फुटपाथ पर सोने वाले लोगों को कार्यरत नगर मिशन प्रबंधक से समन्वय स्थापित करते हुए दिन /रात को रेस्क्यू कर आश्रय गृह ले जाने का निर्देश दिया गया है।
कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि चौक चौराहों के आसपास मायकिंग/अनाउंसमेंट करते हुए फुटपाथ में सोने वाले लोगों को आश्रय गृह के बारे जानकारी दी जाती है एवं फुटपाथ पर सोने वाले आश्रय विहीन लोगों को आश्रय गृह जाने को सूचित किया जाता है। फुटपाथ या चौक चौराहा पर सोने वाले कुछ ऐसे भी व्यक्ति है जो आश्रय गृह नहीं जाने की वजह चौक चौराहा में ही रहना चाहते हैं, ऐसे लोगों पर कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हो ,इस हेतु उन व्यक्तियों को समझाया जाता है एवं आश्रय गृह जाने हेतु अनुरोध किया जाता है अन्य महीनों में सप्ताह में लगभग 3 से 4 दिन रेस्क्यू करते हुए कई आश्रय विहीन लोगों को आश्रय गृह पहुंचाने का कार्य मानगो नगर निगम के द्वारा किया जाता है।

आश्रय गृह में सोशल डिस्टेंसिंग एवं कोविड-19 से संबंधित दिशा निर्देशों का अनुपालन किया जाता है। कार्यालय मानगो नगर निगम अंतर्गत दो आश्रय गृह संचालित हैं एक दाएगुतू में और दूसरा कुमरूम बस्ती में स्थित है।आश्रय गृहों में रहने के लिए बेड, कंबल, मच्छरदानी, पानी ,बाथरूम, पीने का शुद्ध पानी एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं आदि की व्यवस्था है। प्रतिदिन 24 घंटे आश्रय गृह खुले रहते हैं। कोई भी गरीब व्यक्ति जो आश्रय बिहिन हो या जिनका रुकने का स्थान नहीं हो वह आश्रय गृह में निशुल्क रुक सकते हैं। आश्रय गृहों में रहने वाले लोगों को समय-समय पर आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण देते हुए सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाती है तथा पर्व त्यौहार के मौके पर खाने हेतु मिठाई एवं अच्छे व्यंजक दिए जाते हैं ।नगर विकास एवं आवास विभाग, जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर एवं कार्यालय मानगो नगर निगम के द्वारा निरंतर इन आश्रय गृहो के संदर्भ में समीक्षात्मक बैठक कर जायजा लिया जाता है एवं सफल क्रियान्वयन हेतु दिशा निर्देश दिए जाते हैं। आश्रय गृहों के बेहतर क्रियान्वयन हेतु कार्यालय मानगो नगर निगम के द्वारा शेल्टर मैनेजमेंट कमेटी का गठन किया गया है प्रत्येक महीने शेल्टर मैनेजमेंट कमेटी की बैठक आयोजित की जाती है । नगर निकाय क्षेत्र में आश्रय गृहों के प्रचार प्रसार हेतु कई जगहों पर फ्लेक्स एवं होल्डिंग्स भी लगाए गए हैं। नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड रांची के द्वारा आश्रय गृहों को और ज्यादा सुविधा युक्त एवं हाईटेक करने हेतु निरंतर अनेक प्रयास किए जा रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *