श्री शनि देव भक्त मंडली के अहित में जुटे हैं कुछ लोग, संरक्षक

Spread the love

न्यूजभारत20 डेस्क/आदित्यपुर:- सामाजिक संस्था श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) की बैठक शनिवार को आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित कार्यालय में किया गई,जिसमें मंडली की नई कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा। उक्त जानकारी मंडली के संरक्षक देवव्रत घोष ने दी घोष ने बताय कि मंडली की टीम मेरी सोच के साथ मंडली के लिए काम कर रही है, मंडली की टीम मेरे लिए व्यक्तिगत कार्य नहीं कर रही है। घोष ने बताया कि मंडली का निबंधन वर्ष-2019 में कराया गया है। और वर्तमान समय में संख्या के सदस्यों की संख्या 1400 है, जिसमें से 600 संस्था के सक्रिय सदस्य हैं। संस्था किसी से डोनेशन नहीं माँगती है तथा समाज का सहयोग करने के उद्देश्य से काम कर रही है।  उन्होंने बताया कि संस्था के द्वारा अपने सभी सदस्यों को टी शर्ट देकर सदस्य बनाया गया है तथा अब निष्क्रिय सदस्यों से टीशर्ट वापस लेकर उनकी सदस्यता समाप्त करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मंडली के कुछ अहित लोग जुटे हुए है। ऐसे लोगों ने मंडली पर गलत आरोप लगाते हुए अनुमंडलाधिकारी से शिकायत की है। संगठन के विरुद्ध काम करने के कारण हटाये गये लोग विभेद पैदा करते हुए मंडली को चलना नहीं देना चाहते हैं, जबकि मंडली का सभी काम नियमानुसार हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *