पिता आमिर की करोड़ों की गाड़ियों को ठुकरा रहा बेटा जुनैद

Spread the love

न्यूज भारत 20 डेस्क :- बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के बेटे जुनैद खान इन दिनों अपनी पहली फिल्म ‘महाराज’ को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन उनकी फिल्मों से ज्यादा चर्चा उनके साधारण जीवनशैली की हो रही है। जहां एक ओर फिल्मी सितारों के बच्चे महंगी गाड़ियों और लग्जरी जीवनशैली को अपनाते हैं, वहीं जुनैद खान आमिर खान की गाड़ियों का इस्तेमाल तक नहीं करते। आमिर खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने कई बार जुनैद को अपनी गाड़ी और ड्राइवर ऑफर किया, लेकिन हर बार जुनैद ने विनम्रता से मना कर दिया। आमिर ने कहा, “अब मैं थक गया हूं उसे कह-कहकर।” जुनैद लोकल ट्रेन और ऑटो से यात्रा करना पसंद करते हैं और उन्हें आम लोगों के बीच सफर करना ज्यादा अच्छा लगता है। जुनैद का मानना है कि इससे समय की भी बचत होती है और वो जमीन से जुड़े रहते हैं। थिएटर से अभिनय की शुरुआत करने वाले जुनैद खान ने हमेशा अपने दम पर कुछ हासिल करने की कोशिश की है। ‘महाराज’ फिल्म में वो एक पत्रकार की भूमिका में हैं जो सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाता है। सोशल मीडिया पर लोग जुनैद की सादगी और मेहनत की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आमिर खान ने भी बेटे के इस व्यवहार पर गर्व जताते हुए कहा कि जुनैद स्टारडम नहीं बल्कि कला को महत्व देता है। जब फिल्मी दुनिया में चकाचौंध आम बात हो, ऐसे में जुनैद जैसे कलाकार का आम जिंदगी जीना वाकई मिसाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *