एस टाइप दुर्गा पूजा मैदान में समिति ने धूमधाम से मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

सरायकेला :- देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एस टाइप दुर्गा पूजा मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता बबलू सिंह के नेतृत्व में बृहद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। समारोह में समाजसेवी एवं उद्योगपति मनोज सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति की भावना से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों में चॉकलेट और मिठाई का वितरण किया गया। मौके पर मुख्य रूप से ह्यूमन राइट्स के केपी बंसल, नीरू सिंह, बबुआ सिंह, सुधीर कुमार, सोनू खान, देवेश महापात्र, राणा सिंह, अनिल सिंह, राजू सिंह, डॉ. लक्ष्मण, मिथिलेश, डॉ. राजेश, भोला, विनोद कुमार, रामकृष्ण मोदी, अनिल चौधरी, संजय सिंह, शीला पॉल, चाचा चौधरी, गणेश कालिंदी, संतोष शाह, वीरेंद्र सिंह, विजय सिंह, पाव सिंह, मोनिका घोष, दुर्गा दास, संजय चेचरा, संजीव कुमार, मोहन, संतोष, राजा घोष, हेमंत ठाकर, मुकेश सिंह, प्रमोद सिंह, कुमुद रंजन, अनुराग जी, गुरजीत सिंह, संजीव पांडे, दिनेश कुमार, रंजीत कुमार, नंदन राजा, टुनटुन, आमोद, सुभाष कुमार, बुद्धेश्वर कुमार समेत सैकड़ों कॉलोनीवासी उपस्थित थे।

इस अवसर पर देशभक्ति गीतों और नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। सभी ने एक स्वर में शहीदों को याद किया और उनके बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *