स्वामी जी के मार्ग पर चलकर ही देश बनेगा विश्वगुरू: डा अमर सिंह

Spread the love

जमशेदपुर (संवाददाता ):-जमशेदपुर को आपरेटिव कालेज में एनएसएस एव कला व सांस्कृति विभाग के द्वारा विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राचार्य डा अमर सिंह उपस्थित थे। उनके द्वारा द्धीप प्रज्जवलित करके एवं माल्यापर्ण करके कार्यक्रम की शुरूआत किया गया। इस अवसर पर बच्चों के द्वारा कई कविता एवं गीत के साथ ही स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्राचार्य डा अमर सिंह ने कहा कि युवा तो वही है जिसमें आत्मसयम एवं र्धर्य हो। हमे स्वामी विवेकानंद के मार्ग पर चलकर भारत को एक दफे पुन: विश्व गुरू के रूप में स्थापित करना होगा। उनके द्वारा कहा गया कि स्वामी विवेकानंद ने कहा कि था कि भारत विश्वगुरू है उसमें सभी र्धमों को समाहित करने की क्षमता है। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन कला व सांस्कृतिक विभाग की कोर्डिनेटर डा अंतरा कुमारी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस कोर्डिनेटर डा दुर्गा तामसोय ने किया। इस अवसर पर मंच पर प्राचार्य डा अमर सिंह,बर्सर डा एस एन ठाकुर,डा विजय कुमार, डा राजीव कुमार,डा मंगला श्रीवास्तव,सीनेटर ब्रजेश कुमार,डा प्रभात कुमार,डा भूषण कुमार सिंह, बर्सर अशोक कुमार रवानीएन एस एस कोर्डिनेटर डा कृष्णा प्रसाद,डा आरएसपी सिंह, ड स्वाती सोरेन,डा शालिनी शर्मा,इंटर शिक्षक राजीव दुबे, स्वरूप मिश्रा,डा विक्रमाआदित्य सिन्हा,डा सरस्वती सरकार,प्रधान सहायक चंदन कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *