आगामी 13-14 जनवरी को हिन्दू उत्सव समिति व उम्मीद एक अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जाने वाली दोमुहानी संगम महोत्सव–2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर आज संचालन समिति का बैठक आहूत हुआ जिसकी एक महत्वपूर्ण और व्यापक बैठक परिसदन (सर्किट हाउस) के कॉन्फ्रेंस हॉल में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य इस वर्ष के महोत्सव को और अधिक प्रभावशाली, भव्य तथा जन-सहभागिता से युक्त बनाने हेतु विस्तृत रणनीति तैयार करना था।


बैठक के दौरान महोत्सव की सम्पूर्ण रूपरेखा, कार्यक्रमों का क्रम एवं स्वरूप, वित्तीय संसाधनों की व्यवस्था, आमंत्रित किए जाने वाले विशिष्ट अतिथियों की सूची, तथा सम्मानित की जाने वाली सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय संस्थाओं की सूची पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही आयोजन को सुचारु रूप से संचालित करने हेतु विभिन्न कमिटियों का गठन, उनके संयोजक एवं सह-संयोजकों की नियुक्ति, तथा जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण किया गया।
बैठक में महोत्सव के प्रचार-प्रसार, जन-जागरूकता, मीडिया समन्वय, स्वयंसेवकों की भूमिका एवं स्थानीय सहभागिता को सशक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि दोमुहानी संगम महोत्सव–2026 को आस्था, पर्यावरण, संस्कृति एवं पर्यटन के संगम के रूप में एक नई ऊँचाई प्रदान की जाएगी।
संचालन समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी सहयोगी संस्थाओं, प्रशासन एवं जनसहयोग से यह महोत्सव क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक, प्रेरणादायी एवं स्मरणीय आयोजन सिद्ध होगा।
बैठक का संचालन हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह एवं उम्मीद एक अभियान के अध्यक्ष सुखदेव सिंह में संयुक्त रूप किया और धन्यवाद ज्ञापन अमरनाथ ने किया संचालन समिति में मुख्य रूप से
मनोज सिंह, डॉ राजीव कुमार, शिवशंकर सिंह,धर्मेंद्र सोनकर, कविता परमार, जम्मू वाले बाबा, कन्हैया सिंह, शंकर रेड्डी,गोपाल जयसवाल, शिवप्रकाश शर्मा, मंजू जी, मृत्युंजय सिंह,अजय अग्रवाल,सन्नी सिंह, अजितेश उज्जैन, रोशन खां, सोनू ठाकुर, सागर राय रविशंकर पाण्डेय, अभिषेक सिंह, इंद्रजीत सिंह, राहुल जी,संतोष वर्मा, आदित्य वर्मा, अमित दुबे व अन्य आगे समिति को और भी विस्तार किया जाएगा |

