सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के विवेकानन्द ऑडिटोरियम में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का हुआ समापन

Spread the love

घाटशिला :-  सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के विवेकानन्द ऑडिटोरियम में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का हुआ समापन. सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के विवेकानन्द ऑडिटोरियम में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार के अंतिम दिन चालीस से अधिक रिसर्च स्कॉलरों ने शोधपत्र प्रस्तुत किया. विकसित भारत 2047 शीर्षक से आयोजित इस मल्टीडिसीप्लिनरी सेमिनार में आज दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दू कॉलेज के राजनीति शास्त्र विभाग के प्रो डॉ चन्द्रचुड़ सिंह ने एक तकनीकी सत्र की अध्यक्षता की. भारतीय पुनर्वास परिषद नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त मनोवैज्ञानिक डॉ साजिद परवेज ने दूसरे तकनीकी सत्र की अध्यक्षता की. तीसरे सत्र में सोना देवी विश्वविद्यालय के राजनीति शास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ शिव चंद्र झा ने अध्यक्षता की. चौथे और अंतिम सत्र की अध्यक्षता सोना देवी विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ नीलमणि कुमार ने की. राष्ट्रीय सेमिनार के दूसरे दिन चालीस से अधिक रिसर्च स्कॉलरों ने शोधपत्र प्रस्तुत किया. इस राष्ट्रीय सेमिनार विकसित भारत 2047 के सफल आयोजन में सोना देवी विश्वविद्यालय की सहायक कुलसचिव अर्चना सिंह तथा अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापक अनुसूआ रॉय की महत्वपूर्ण भूमिका रही. सेमिनार के पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में श्री कुणाल षाड़ंगी शामिल हुए. कोऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर के प्राचार्य प्रो डॉ अमर सिंह मुख्य वक्ता के रूप में जुड़े. वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दू कॉलेज के राजनीति शास्त्र विभाग के प्रो डॉ चन्द्रचुड़ सिंह ने भी अपने विचार रखे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *