आदित्यपुर :- आदित्यपुर 2 के रोड नंबर 4 से अंबेडकर चौक जानेवाली मार्ग पर गुरुवार को जिंदल के लोगों ने जलापूर्ति लाइन का वाल्व दुरुस्त कर सड़क किनारे जैसे तैसे फिलिंग कर छोड़ दिया है. जो दुर्घटना की वजह बनी हुई है. इस कार्य पर भाजपा नेता विनय कृष्ण राजू ने सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने बताया कि जिस कदर सड़क के मोड़ पर वॉल्व को दुरुस्त कर सीमेंट से सड़क किनारे फिलिंग की गई है वो सड़क से काफी ऊंची है जिससे दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं. उन्होंने स्थानीय नगर निगम प्रशासन से इस बात की शिकायत की है और इसमें सुधार करने की मांग की है.




