डायल 112 जिले की पुलिस के लिए वर्ष 2025 उपलब्धि भरा रहा, जनवरी से नवंबर तक कुल कांड: 1422, निष्पादित कांड: 1898 रहा

Spread the love

 

Saraikela:डायल 112 सरायकेला जिले की पुलिस के लिए वर्ष 2025 उपलब्धि भरा रहा है. प्राप्त आंकड़े के अनुसार जनवरी 2025 से नवंबर तक कुल कांड की संख्या 1422 रही जिनमें से निष्पादित कांड की संख्या 1898 रही है, जो कई मायनों में बेहतर है. बता दें कि

जिले में अपराध नियंत्रण एवं कांड निष्पादन में सरायकेला खरसावाँ पुलिस का आंकड़ा अब तक सर्वोच्च रहा है. वर्ष 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले की पुलिस ने दर्ज कांडों की तुलना में 33.47 प्रतिशत अधिक कांडों का निष्पादन किया है. जिले के एसपी मुकेश लुनायत के अनुसार विधि-व्यवस्था संधारण और अपराध नियंत्रण के साथ-साथ कांडों के त्वरित निष्पादन को प्राथमिकता देते हुए सरायकेला खरसावाँ पुलिस ने वर्ष 2025 में सराहनीय कार्य किया है. पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियानों और सतत निगरानी के फलस्वरूप, इस वर्ष दर्ज हुए कुल कांडों की तुलना में कहीं अधिक कांडों का निष्पादन किया गया है. जिससे लंबित मामलों की संख्या में भारी कमी आई है.

*  कांड निष्पादन: त्वरित न्याय की दिशा में कदम – 

कांडों का समयबद्ध निष्पादन न केवल पुलिस की कार्यकुशलता को दर्शाता है, बल्कि यह पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने और न्यायालयों में मुकदमों का बोझ कम करने के लिए भी अत्यंत आवश्यक है. इस वर्ष सरायकेला खरसावाँ  पुलिस ने पुराने लंबित मामलों को सुलझाने पर विशेष जोर दिया.

* वर्ष 2025 (जनवरी से नवंबर) के आंकड़े और उपलब्धि:

 

• कुल प्रतिवेदित(दर्ज) कांड: 1422

• कुल निष्पादित (Disposed) कांड: 1898

आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि इस अवधि में जितने नए कांड दर्ज हुए, पुलिस ने उससे 476 अधिक कांडों (33.47 प्रतिशत अधिक) का निष्पादन किया है. यह पुलिस की सक्रियता और त्वरित अनुसंधान (Investigation) के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *