झारखंड के सभी जिले में बारिश होने की है प्रबल संभावना

Spread the love

न्यूजभारत20 डेस्क:-  झारखंड मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि झारखंड के सभी जिले में बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही वज्रपात की भी आशंका व्यक्त की गई है। मौसम का मिजाज बदलने और रविवार को बारिश होने के कारण तापमान में भी गिरावट आ गई है। राजधानी रांची का तापमान 31 डिग्री पर है जबकि जमशेदपुर का 35 डिग्री पर है। इसी तरह से डालटनगंज के तापमान में भारी गिरावट आई है। वहां का तापमान 29 डिग्री पर है. मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि धनबाद, गोड्डा, दुमका, देवघर, पाकुड़ के अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *