महामहिम के आगमन को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था की एडवाइजरी जारी, सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक ऑटो रिक्शा, बस सहित सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा

Spread the love

 

Saraikela: 29 दिसंबर को प्रस्तावित महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शहर आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है. जिले के डीसी, एसएसपी और ट्रैफिक डीएसपी के संयुक्त आदेश के अनुसार सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक ऑटो रिक्शा, बस सहित सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा. इस दौरान मानगो से सरायकेला, पोटका और चाईबासा जाने वाले लोगों को मरीन ड्राइव मार्ग का उपयोग करना होगा. जबकि पोटका, हाता और ओडिशा की ओर से मानगो बस स्टैंड जाने वालों को सरायकेला, कांड्रा, गम्हरिया और मरीन ड्राइव होते हुए जाना होगा. कदमा, बिष्टूपुर, मानगो और साकची से टाटानगर रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन आरडी टाटा गोलचक्कर, सुनसुनिया गेट, बर्मामाइन्स गोलचक्कर, टीआरएफ मोड़ और स्टार टॉकीज मार्ग से संचालित होंगे. आपात स्थिति में सुन्दरनगर और करनडीह से साकची जाने के लिए एलबीएसएम कॉलेज, घाघीडीह जेल, लाल बिल्डिंग चौक, डीबी चौक, बाटा चौक और जुगसलाई फाटक होते हुए वैकल्पिक मार्ग तय किया गया है. वहीं मानगो और साकची से घाटशिला व मुसाबनी जाने वाले वाहन डिमना मार्ग का प्रयोग करेंगे. आवश्यक सेवाओं का संचालन प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों की निगरानी में किया जाएगा. इसके अतिरिक्त 29 दिसंबर को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक शहर में सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *