श्रद्धांजलि सभा आयोजित: दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Spread the love

सरायकेला-खरसवां (आदित्यपुर):– झारखंड राज्य के निर्माता, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद, परम आदरणीय दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी का 04 अगस्त 2025 को निधन हो गया था। उनके स्वर्गवास के उपलक्ष्य में आज आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जो झामुमो सरायकेला-खरसवां जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो के नेतृत्व में संपन्न हुई। सभा में पार्टी के कार्यकर्ताओं, स्थानीय नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा जिला से लेकर पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने भाग लिया और दिशोम गुरु के योगदान को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो ने कहा, “शिबू सोरेन जी झारखंड की आत्मा थे। छोटे से गांव नेमरा से महाजनी और सूदखोरी के खिलाफ आवाज बुलंद करने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने न केवल राज्य के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई, बल्कि आदिवासी, दलित, पिछड़े और शोषित समाज की आवाज को भी बुलंद किया। उनका जाना पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसे कोई पूरा नहीं कर सकता।”

सभा में जिला प्रवक्ता श्री नितेश वर्मा ने शिबू सोरेन के संघर्षों, विचारधारा और समाज के प्रति उनकी निष्ठा को याद किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। झारखंड मुक्ति मोर्चा सरायकेला-खरसवां जिला झामुमो परिवार सहित समस्त झारखंडवासियों ने इस कठिन समय में दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

उक्त कार्यक्रम में इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो, सचिव बैधनाथ टुडू, झामुमो केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, गणेश माहली, गुरुचरण मुखी, केंद्रीय सदस्य बिशु हेम्ब्रम, संगठन सचिव अमृत महतो, जिला उपाध्यक्ष धर्मु गोप, शकुंतला माहली, जिला उपाध्यक्ष भोला मोहंती, जिला प्रवक्ता नितेश वर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भोगलू सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशिला तांती, छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष सुदामा हेम्ब्रम, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष जन्नत हुसैन, क्रीड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष निरंजन महतो, बेनिमाधव महतो, दिलीप किस्कू, नगर उपाध्यक्ष लालबाबू सरदार, सन्नी सिंह, मनीष टुडू, कासिम किस्कू, राजेश गोप, भोमरा मांझी, सुरेश हेम्ब्रम, अविनाश कवि, उमेश भोल, अनिल सोरेन, फुलमनी हांसदा, सरायकेला नगर अध्यक्ष शंभु आचार्य, आदित्यपुर नगर अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रधान, जिला सह सचिव जगदीश महतो, रविंद्र बास्के, उपाध्यक्ष शेख फरीद, अफसर हुसैन, राजेश लाहा, मंगल हेम्ब्रम, मेहताब आलम, शिमल बेसरा, उत्पल चौधरी, गालिब खान, कोपाली नगर अध्यक्ष सला उद्दीन सहित सैकड़ों महिला-पुरुष कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *