चोरी की सूमो के साथ गिरिडीह से जमशेदपुर के दो गिरफ्तार

Spread the love

न्यूजभारत20 डेस्क/जमशेदपुर:- चोरी की सूमो के साथ गिरिडीह के नगर बेंगाबाद की पुलिस ने जमशेदपुर के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को गिरफ्तार करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। 25 से 30 किलोमीटर तक भागम-भाग के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। इसमें से एक का नाम सफीक अली है जो उलीडीह का रहने वाला है। इसी तरह से दूसरे का नाम राशिद हुसैन है। उसके खिलाफ मानगो और आजादनगर थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मानगो से सूमो की चोरी हुई थी। इसके बाद मानगो पुलिस की ओर गिरिडीह पुलिस को घटना की जानकारी दी गई थी। इसके बाद गिरिडीह एसपी दीपक वर्मा ने नगर बेंगाबाद थाना प्रभारी को सतर्क किया। इस बीच चेकिंग अभियान लगाया गया। इस बीच बेरियर को भी दोनों बदमाश तोड़कर आगे निकल गए थे। अंततः दोनों को काफी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *