

न्यूजभारत20 डेस्क/जमशेदपुर:- शहर के एमजीएम थाना क्षेत्र के बड़ाबांकी के पास आज सुबह हुई भीषण सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे में बिरसानगर जोन नंबर 10 का राजेश सोरेन (43) और बहरागोड़ा की अंजना महतो (34) की मौत हुई है। राजेश आस्था कंपनी में सिविल इंचार्ज के रूप में काम करता था जबकि अंजना भी वहीं पर काम करती थी।

दोनों सहकर्मी थे और एक ही स्कूटी से काम करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही बड़ाबांकी के पास पहुंचे थे तभी जमशेदपुर से ओडिशा की तरफ जा रही बस ने स्कूटी की धक्का मार दिया था। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के समय स्कूटी बस में ही फंस गई थी। बस ने इस बीच स्कूटी को भी घसीट दिया। घटना के बाद तीन किलोमीटर दूर चालक ने बस को बीच रस्ते में ही छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया था। इलाज के दौरान ही दोनों की दम तोड़ दिया।