Olx के विरोध में यूज्ड कार डीलर एसोसिएशन ने की बैठक…

Spread the love

जमशेदपुर:- शहर के सिडगोड़ा स्थित अवध टावर में जमशेदपुर यूज़्ड कार डीलर एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें OLX कंपनी द्वारा रेट बढ़ाने के कदम पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। बैठक में सभी डीलरों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि कंपनी को अब विज्ञापन नहीं दिया जाएगा।

डीलरों ने इस मुद्दे को लेकर DTO (डिप्टी ट्रांसपोर्ट ऑफिसर) से मिलने का भी फैसला किया। उनका कहना है कि OLX की यह नीति उनके व्यवसाय और मार्केट पर प्रतिकूल असर डाल सकती है।

बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान अध्यक्ष बसंत अग्रवाल, उपाध्यक्ष नवीन जैन, सचिव बबलू, अश्विनी और नवीन बापी ने सभी डीलरों को एकजुट करते हुए यह रणनीति तय की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *