Saraikela : उत्कल सार्वजनिक काली पूजा समिति अद्यपीठ काली मंदिर, आदित्यपुर के तत्वावधान में आज आदित्यपुर बस्ती स्थित मन्दिर परिसर में कंबल का वितरण किया गया. संस्थापक सदस्यों की श्रद्धांजली स्वरुप आहूत इस कार्यक्रम में लगभग 100 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया. मंदिर के सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से आहूत कंबल वितरण कार्यक्रम का उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करना था, जो समाज सेवा की भावना को दर्शाता है. यह कार्यक्रम दिवंगत संस्थापक सदस्यों को समर्पित एक विनम्र श्रद्धांजली कार्यक्रम भी रहा. इस अवसर पर काली मंदिर समिति के सदस्य दिलीप कर, उदय सत्पथी, निरंजन राउत, बासुदेव त्रिपाठी, महेश दास, अनिल मिश्रा, विनोद सत्पथी, सपन त्रिपाठी, तूफान सारंगी, सरूप, महेंद्र सहित अन्य लोग उपस्थित थे.



