मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने की मुलाकात, नववर्ष 2026 की दी शुभकामनाएं

Spread the love

 

रांची:- मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सांसद, राज्यसभा श्रीमती महुआ माजी सहित राज्य के कई वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सभी ने मुख्यमंत्री को नववर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात करने वालों में अपर मुख्य सचिव गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग श्रीमती वंदना दादेल, अपर मुख्य सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग श्री मस्त राम मीणा, राज्य निर्वाचन आयुक्त श्रीमती अलका तिवारी, सचिव वित्त विभाग श्री प्रशांत कुमार, सदस्य राजस्व परिषद श्री राजीव रंजन, अभियान निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन श्री छवि रंजन, प्रबंध निदेशक जियाडा श्री वरुण रंजन, निदेशक नगरीय प्रशासन नगर विकास विभाग श्रीमती नैंसी सहाय, विशेष सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी (समन्वय) विभाग श्री राजीव रंजन, आईजी एसटीएफ श्री अनूप बिरथरे, उपायुक्त रांची श्री मंजुनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रांची श्री राकेश रंजन शामिल थे।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने समस्त झारखंडवासियों को नूतन वर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा ईश्वर से राज्य की सुख-शांति, समृद्धि, प्रगति और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी की सहभागिता से ही झारखंड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल किया जा सकता है। राज्य के सर्वांगीण विकास में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और आम जनता का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जन-सहभागिता और प्रभावी कार्य संस्कृति के साथ राज्य सरकार विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *