विजय कुमार जमशेदपुर सिविल कोर्ट की स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष नियुक्त

Spread the love

 

विजय कुमार को झारखंड स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी रांची (JHALSA)के मेंबर सेक्रेटरी के द्वारा जमशेदपुर कोर्ट के स्थाई लोक अदालत(Permanent Lok Adalat) में Chairman के पद पर नियुक्त किया गया है.

विदित हो कि विजय कुमार, पूर्व में सरायकेला खरसावां जिला के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर थे एवं बाद में न्यायिक सेवा से सेवानिवृत्ति के बाद उनकी नियुक्ति परमानेंट लोक अदालत नालंदा बिहार में भी अध्यक्ष पद पर मई 2025 में हुआ था. अब जमशेदपुर जिला सिविल कोर्ट में परमानेंट लोक अदालत के अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं.

स्थाई लोक अदालत जमशेदपुर में अध्यक्ष का पद कई महीनो से रिक्त था जिसके चलते कई मामले का निष्पादन नहीं हो पा रहा था. अधिवक्ताओं को उम्मीद है की नए अध्यक्ष के पदस्थापन के साथ स्थाई लोक अदालत से लोगों को जल्द न्याय मिल पाएगा. इनके नियुक्ति पर

एस. के स्वाईं, डी. एन ओझा, रंजनी मिश्रा, रवि शंकर पासवान, अधिवक्ता गण, सिविल कोर्ट जमशेदपुर ने बधाई दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *