दिल से भाजपा था,हूँ और आगे भी रहूंगा-राजेंद्र सिंह

Spread the love

दावथ( रोहतास):–  शुक्रवार को दावथ में भाजपा कार्यकर्ता मंडल महामंत्री विनोद सिंह के नेतृत्व में दावथ बाजार में दिनारा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा के लोकप्रिय नेता राजेंद्र सिंह के पुनः भाजपा में घर वापसी पर आज भव्य स्वागत किया गया। राजेंद्र सिंह के साथ उनके सहयोगी द डीपीएस के निर्देशक अखिलेश सिंह. भाजपा जिला महामंत्री विजय सिंह जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष पंकज सिंह उपस्थित रहे। अपने कार्यकर्ताओं से गले मिलते हुए भाजपा नेता राजेंद्र सिंह लोगों की बधाइयां लेते नजर आए। दावथ के साथ नगर पंचायत
कोआथ , मलियाबाग में भाजपा नेता राजेंद्र सिंह का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि मुझे पार्टी से सिर्फ कागजों में हटाया गया था। मैं दिल से भाजपा का था आज हूं आगे भी रहूंगा यह बातें हमारे दिनारा विधानसभा के समर्थक कार्यकर्ता भी बखूबी से जानते थे। नहीं तो मेरा जमानत जप्त हो गया होता। पत्रकारों के सवाल के जवाब में उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर भाजपा नेता राजेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार थी जोगी जी के नेतृत्व में और मोदी जी के नेतृत्व में चल रही थी।और आगे भी चलती रहेगी दस तारीख सिर्फ एक औपचारिकता है। पार्टी से निष्कासन के बाद कार्यकर्ताओं के असमंजस होने के सवाल पर भाजपा नेता ने कहा कि ना कल कार्यकर्ता असमंजस में थे ना आज असमंजस में है। हम सब भाजपा के कार्यकर्ता संगठित रहते हुए आगे भी अपना कार्य जारी रखेंगे। अपने लोकप्रिय नेता के स्वागत करने वालों में भाजपा दावथ मंडल के सभी मोर्चा के अध्यक्ष उपाध्यक्ष के साथ कोआथ मंडल अध्यक्ष प्रवीण तिवारी,सेमरी पैक्स अध्यक्ष,सत्येन्द्र सिंह, जमसोना पैक्स अध्यक्ष,अजय सिंह, मुन्ना कुशवाहा,ढुनमून सिंह,गुडू सिंह,गुडू तिवारी,सनोज लाल, उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *