Saraikela: सामाजिक संगठन जन कल्याण मोर्चा आदित्यपुर का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को औचक रूप से सीतारामपुर में निर्माणाधीन 30 MLD वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया. इस अवसर पर जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश, कार्यकारी अध्यक्ष शारदा देवी, उपाध्यक्ष लिली दास, मदन सिंह, लक्ष्मण प्रसाद इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे. मोर्चा को खुशी है कि सीतारामपुर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में काफी तेजी से काम होते देखा गया साथ ही सीतारामपुर डैम से वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तक वॉटर टेस्टिंग का काम सफलता पूर्वक प्रारंभ हो गया है, जो एक उपलब्धि है. विदित हो कि अगस्त 2025 माह में सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह जी ने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट सीतारामपुर का निरीक्षण करते हुए नगर निगम एवं जुडको को वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट दिसंबर 2025 तक प्रारंभ करने का निर्देश दिया था और वॉटर टेस्टिंग का काम 31 दिसंबर 2025 को सफलतापूर्वक प्रारंभ हो गया है. जनकल्याण मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल जल्द ही उपायुक्त सरायकेला – खरसावां एवं आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक से मिलकर आदित्यपुरनगर निगम अंतर्गत निर्माणाधीन सभी जलमीनार को तुरंत पूर्ण करने की मांग करेगा ताकि हर हाल में फरवरी 2026 तक सीतारामपुर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से जनता को पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके. जुडको के प्रोजेक्ट मैनेजर ने मोर्चा को आश्वास्थ किया है की सापड़ा का 60 एमएलडी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट भी मार्च 26 तक पूरा हो जायेगा. मोर्चा का मानना है की इस 2026 अप्रैल गर्मी प्रारंभ होने के पूर्व हर हाल में आदित्यपुर के सभी 50000 परिवार को नल से जल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो. विदित होकर आदित्यपुर में जलापूर्ति एवं सिवेज योजना में भारी विलंब को लेकर सामाजिक संगठन जन कल्याण मोर्चा आदित्यपुर के द्वारा माननीय झारखंड उच्च न्यायालय रांची में मोर्चा के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता ओम प्रकाश के द्वारा जनहित याचिका संख्य


WP(PIL 3629/23) दायर की गई है जिसकी अगली सुनवाई 15 जनवरी 2026 को होनी है जिसके अधिवक्ता माननीय झारखंड उच्च न्यायालय के मनोज कुमार चौबे हैं.

