जून 2026 से बागबेड़ा-कीताडीह के एक लाख परिवारों को मिलेगी जलापूर्ति, ईई ने प्रतिनिधिमंडल को दिया आश्वासन

Spread the love

 

लंबे इंतजार के बाद जून 2026 से बागबेड़ा-कीताडीह के तकरीबन एक लाख परिवारों को सप्लाई जलापूर्ति का लाभ मिलने लगेगा. यह आश्वासन आज जिला परिषद के पूर्व सदस्य किशोर यादव और पंसस सुनील गुप्ता के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधि मंडल को पेयजल विभाग के ईई सुनील कुमार ने दिया है. बता दें कि बागबेडा ग्रामिण जलापूर्ति योजना का काम पिछले 11 वर्षों से काफी धीमी गति से चल रहा है.

वर्ष 2015 में इस योजना का शिलान्यास हुआ था. इसकी कुल लागत 162 करोड़ है. इस योजना के साथ 127 करोड़ रुपए की शुरू हुई गोविंदपुर जलापूर्ति योजना कब की शुरू हो चुकी है. लेकिन बागबेड़ा जलापूर्ति योजना अब तक कुछ कार्य की वजह से अधूरा पड़ा है. आज मिले पंचायत प्रतिनिधियों ने पेयजल विभाग के ईई को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यह योजना 2026 में भी पूर्ण नहीं हुआ तो बागबेडा, घाघीडीह कीताडीह क्षेत्र में लगभग एक

लाख आबादी के लोग पानी की गंभीर समस्या को लेकर आदित्यपुर स्थित पेयजल विभाग के कार्यालय पर आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे. चूंकि यहां गर्मी शुरु होते ही पानी की समस्या उत्पन्न हो जाती है. प्रतिनिधि मंडल में किशोर कुमार यादव