हथियार के बल अपराधियों ने महिला से छीने गहने

Spread the love

दावथ /रोहतास (संवाददाता ):-दावथ थाना क्षेत्र के धरकंधा गांव की एक महिला से परसियां कला गांव के समीप तीन बाइक सवार अपराधियों ने बुधवार को हथियार के बल पर आभुष लुट कर भाग निकले। वहीं स्थानीय लोगों के पीछे करने पर अपराधियों ने गोली चला कर दहशत फैला दी। पीड़ित महिला अपने पति के साथ आरा में इलाज करा कर बाइक से घर वापस लौट रही थी। खबर लिखे जाने तक पुलिस प्राथमिकी दर्ज नहीं किया था। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के धरकंधा निवासी देवेंद्र कुमार पाण्डेय अपने पत्नी का इलाज करने आरा गए थे। इलाज करा कर वापस लौटने के क्रम में एनएच 120 और परसियां कला गांव के बीच में बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर उसके पत्नी के गले से लाकेट, सिकडी लुट लिए। अपराधियों के हटते ही पीड़ित द्वारा हो हल्ला मचा कर लोगों को पकड़ने को कहने लगे। जिसे देख अपराधियों ने गोली चला कर दहशत फैला दी। जिससे किसी ने पीछा करने की हिम्मत नहीं किया और अपराधियों ने दहशत का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष अतवेंद्र कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है। जिसकी जांच किया जा रहा है। पुष्टि होते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई किया जाएगा। वहीं आए दिन हो रहे घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *