जमशेदपुर वर्कर्स महाविद्यालय में योग दिवस का आयोजन

Spread the love

जमशेदपुर : जमशेदपुर वर्कर्स महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस 2023 के उपलक्ष में एक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योग प्रशिक्षक सुभद्रा नायक और धीरज कुमार शर्मा थे | कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य महोदय डॉक्टर एस. पी. महालिक के द्वारा किया गया | प्राचार्य महोदय ने अपने संबोधन में योगा के महत्व पर प्रकाश डाला और योग के प्रचार प्रसार पर बल दिया | मुख्य अतिथि ने महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को विभिन्न तरह के योगा आसन करवाएं और जीवन शैली में योगा के अद्वितीय योगदान पर बल दिया | कार्यक्रम का मंच संचालन एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर और भूगोल विभाग की सहायक प्राध्यापिका सुरभि सिन्हा ने किया | धन्यवाद ज्ञापन का काम आलोक कुमार चौबे ने किया | इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक तथा शिक्षकेतर कर्मचारियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *