आदित्यपुर में सड़कों को मयखाना बनाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 9 शराबियों पर जुर्माना

Spread the love

Saraikela : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मुख्य सड़कों के किनारे मयखाना बनाकर शराब का सेवन करने वाले शराबियों के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई ली है. ये लोग सार्वजनिक स्थलों पर

शराब पीकर राहगीरों को परेशान करते थे और महिलाओं और युवतियों पर फब्तियां कसते थे. क्षेत्र में बढ़ती ‘अड्डाबाजी’ और महिलाओं व बच्चों को होने वाले असुविधा को देखते हए आदित्यपुर पुलिस ने उत्पाद विभाग के साथ मिलकर सघन छापेमारी अभियान चलाया था जिसमें विभिन्न सार्वजनिक स्थलों से कल 9 लोगों को पकडा गया था. ये सभी व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे थे. स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए थे. पुलिस ने पकड़ें गए प्रत्येक व्यक्ति पर 5-5 हजार रुपये का आर्थिक
दंड जुर्माना लगाते हुए कड़ी चेतावनी देकर बांड भरवाकर छोड़ा है. बता दें कि स्थानीय प्रशासन को लगातार इसकी शिकायतें मिल रही थीं.