दिल्ली में सांसद रत्न पुरस्कार से सांसद विद्युत वरण महतो को सम्मानित, बरसोल के नटराज होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला व शॉल देकर सम्मानित किया

Spread the love

 बहरागोड़ा (संवाददाता):– भारत सरकार की ओर से दिल्ली में सांसद रत्न पुरस्कार से सांसद विद्युत वरण महतो को सम्मानित करने के बाद क्षेत्र में लौटने पर शुक्रवार को बरसोल के नटराज होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला व शॉल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद श्री माहातो ने कहा यह पुरस्कार जमशेदपुर लोकसभा के जनता को समर्पित है ।यह पुरस्कार जमशेदपुर लोकसभा के गरीब, किसान, मजदूर तथा युवा साथियों को समर्पित है।

भजापा कार्यकर्ता को घर बनाने के लिए नगद 50 हाजार रु मदत किए:-

सालजटिया गॉव के अत्यंत गरीब भाजपा कार्यकर्ता बिष्णुपद दलाई का घर बहत ही जर्जर हो चुका है। शुक्रवार नटराज होटल में सम्मानित समारोह के दौरान सांसद विद्युत वरण महतो बिष्णुपद दलाई को मकान बनाने के लिए नगद 50 हाजार रुपिया मदत किये।

उपकार नमक एनजीओ का हुआ शुरुआत:-

सांसद श्री महतो ने कहा इसके बाद उपकार नामक एनजीओ द्वारा बहरागोड़ा विधानसभा में सभी प्रकार सामाजिक कार्य में मदत की जाएगी।
अगले महीने उक्त एनजीओ का अध्यक्ष,कोषाध्यक्ष,सचिब आदि का चयन किया जाएगा।

झारखंड सरकार द्वारा धलभूमगड़ एयरपोर्ट के लिए जमीन चयनित हो चुका है परंतु झारखंड सरकार द्वारा वन विभाग से जमीन प्राप्त नहीं होने कारण अभीतक तक शिलान्यास होने के बाद बात भी कार्य शुरू नहीं हो सका है।मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा,चांदी चरण साहू,जोत्सना मई बेरा,कृष्णा पाल, संध्या रानी मंगल,जयश्री माहिती,विवास दास,बाबलु साहू,चुनु महाली, राम मुर्मु, परमेश्वर हेम्ब्रम,गौरब पुष्टि,चंदन सीट,शाम दे,मिहिर दत्त,पिजुष प्रधान, बाबलु बारीक आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *