जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र से 63 वर्षीय महिला सांता देवी के लापता होने का मामला सामने आया है। सांता देवी, पति मेघू कर्मकार, बिरसानगर जोन नंबर-1/बी, लुपुंगडीह स्कूल के समीप की निवासी हैं। परिजनों के अनुसार, वह 9 जुलाई 2026 की सुबह करीब 7 बजे घर से निकली थीं, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटीं।


परिजनों ने बताया कि काफी खोजबीन और रिश्तेदारों से संपर्क करने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उनके पुत्र तुलसी कर्मकार ने बिरसानगर थाना में गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए महिला की जल्द तलाश शुरू करने की मांग की है।
परिवार ने महिला की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही संभावित स्थानों और आसपास के क्षेत्रों में महिला की तलाश की जा रही है।
परिजनों ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। यदि किसी व्यक्ति को सांता देवी के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो वह तुरंत बिरसानगर थाना या मोबाइल नंबर 9006138233 अथवा 9470390203 पर संपर्क करें, ताकि उन्हें सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाया जा सके।

