महिला पर्यवेक्षिकाओं को विदाई सह स्वागत,भावुक हो बीते पलों को किया याद

Spread the love

बिक्रमगंज/रोहतास ( धर्मेन्द्र कुमार सिंह):-बाल विकास परियोजना कार्यालय बिक्रमगंज में सोमवार को 4 महिला पर्यवेक्षिका की विदाई के साथ दो नए महिला पर्यवेक्षिकाओं का सेविकाओं के द्वारा स्वागत किया गया।यह विदाई सह स्वागत समारोह सेविका संघ की प्रखंड अध्यक्ष गंगोत्री देवी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। महिला पर्यवेक्षिकाओं ने बीते पलों को याद कर हुई भावुक। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड अध्यक्ष गंगोत्री देवी व उनके सहयोगी सेविका मनभावती देवी के द्वारा स्वागत गीत गाकर किया गया । स्वागत गीत के बाद बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कमला कुमारी सिन्हा के द्वारा केक काटा गया और एक दूसरे को खिलाकर खुशी का इजहार भी किया गया। महिला पर्यवेक्षिकाओ ने अपने कार्यकाल में सेविकाओं के साथ किए गए कार्यों की बहुत ही सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी किया। गंगोत्री देवी के अलावे अन्य सेविका के द्वारा पुष्प माला पहनाते हुए पुष्पगुच्छ व उपहार देकर 4 महिला पर्यवेक्षिका प्रियंका कुमारी, विमला कुमारी, अमिता कुमारी, व गीतांजलि उत्पल को सम्मान पूर्वक विदाई दी गई । विदाई के दौरान एक तरफ सेविकाओं के चेहरे पर मायूसी देखी गई और सेविकाओं की आंखों से आंसू भी टपक रहे थे, तो दूसरी तरफ नई महिला पर्यवेक्षिका कुसुम कुमारी व निर्मला कुमारी के आने से सेविकाओं के चेहरे पर हंसी भी देखने को मिली। कार्यक्रम के अंत में आगामी होली पर्व को लेकर गुलाल भी एक दूसरे को लगाकर खुशियां बाँट मिष्ठान का वितरण किया गया। मौके पर सेविका कुमारी निशा ,प्रमिला देवी, ममता देवी, मनभावती देवी, शीला देवी, गुंजा देवी, शारदा देवी, अनिता देवी, सावित्री देवी, जास्मिन बानो, रिंकू देवी, पूनम देवी, सुनीता देवी, प्रेमशीला देवी, तृप्ति कुमारी, बैजंती कुँवर, टुन्ना देवी, रेखा देवी, संजू देवी, मंजू देवी, इंदु देवी, सुभद्रा देवी, लालती देवी, संगीता देवी के अलावे सैकड़ों सेविकाएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *