सांसद विद्युत महतो, लक्ष्मण टुडू, कुणाल षाड़ंगी एवं जिलाध्यक्ष गूँजन यादव ने किया रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन।

Spread the love

जमशेदपुर:- केंद्र की मोदी सरकार के सफलतापूर्वक सात वर्ष पूर्ण होने पर मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर के विभिन्न मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में मंगलवार को शिविर के तीसरे दिन भाजपा महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा बिस्टुपुर स्थित ब्लड बैंक में एकदिवसीय स्वैक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रमेश बास्के एवं जिला महामंत्री रमेश नाग के नेतृत्व में सम्पन्न हुए रक्तदान शिविर में कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह से भाग लिया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले रक्तदान शिविर में कुल 105 यूनिट रक्त संग्रह किये गए। इससे पहले, रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन सांसद विद्युत वरन महतो, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा एवं भाजपा महानगर गूँजन यादव ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान उपस्थित नेताओं ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर रक्तदान के प्रति आभार जताया। महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव ने कहा कि सेवा ही संगठन को ध्येय मानकर भाजपा कार्यकर्ता रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। उन्होंने शिविर में भाग लिए सभी कार्यकर्ताओं व आमजनों के प्रति आभार जताया है।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, भाजपा महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव, रमेश हांसदा, देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, गणेश महाली, बारी मुर्मू, सुधांशु ओझा, अनिल मोदी, काजू शांडिल, विजय गोंड, उपेंद्र नाथ सरदार, मुचिराम बाउरी, राम सिंह मुंडा, सुरेश शर्मा, अमरजीत सिंह राजा, राजेश सिंह, राजपति देवी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री विजय सोय, चांद मुनि कुंकल, दीपक सुंडी, मनोज सरदार, विनोद ओमांग, संजय मुंडा, गणेश मुंडा, वीर सिंह बोदरा, गणेश भूमिज व अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *