जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज की सेवानिवृत्त हुई दो शिक्षिकाओं के लिए विदाई समारोह का किया गया आयोजन ।

Spread the love

जमशेदपुर:- जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में आज गत वर्ष सेवानिवृत्त हुई दो शिक्षिकाओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व प्रभारी प्राचार्या एवं भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ नूतन चंद्रा एवं अंग्रेजी विभागाध्यक्ष नूपुर पालित गत वर्ष सेवानिवृत्त हुई थीं लेकिन लॉकडाउन के चलते विदाई समारोह का आयोजन नहीं किया जा सका था। इस अवसर पर दोनों शिक्षिकाओं ने महाविद्यालय के साथ अपने अनुभवों को साझा किया। डॉक्टर नूतन चन्द्रा लगभग 40 वर्षों तक महाविद्यालय में सेवारत रहीं और डॉ नूपुर पालित लगभग 25 वर्षों तक। उन्होंने कॉलेज के विश्वविद्यालय के रूप में तब्दील होने को कॉलेज की स्त्री शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धि बताया और शुभकामनाएं दीं कि जल्द ही विश्वविद्यालय केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त करे। प्रभारी प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार साहू ने सभी का पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।

शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ जावेद अहमद ने भी दोनों ही सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं के सक्रिय और स्वस्थ भविष्य की कामना की। विदाई समारोह के बाद होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने गीत, गजलें आदि प्रस्तुत किए। डॉक्टर सनातन दीप ने अपने गायन से समा बांधा। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष व केयू की सीनेट सदस्य डॉ मनीषा टाइटस ने अपने विचार रखे। रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ अन्नपूर्णा झा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ ग्लोरिया पूर्ति, दर्शन शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉक्टर अमृता कुमारी, गणित विभागाध्यक्ष डॉक्टर जावेद अहमद, हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉक्टर अविनाश कुमार सिंह ने अपनी प्रस्तुतियां दीं जिन्हें काफी सराहा गया। सभा का संचालन उर्दू विभागाध्यक्ष डॉक्टर रिजवाना परवीन ने और धन्यवाद ज्ञापन राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष सह शिक्षक संघ की सचिव डॉक्टर सोनाली सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रभारी प्राचार्या डॉक्टर सबीहा युनूस, डॉक्टर रेखा झा, भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉक्टर राजेंद्र कुमार जायसवाल, वाणिज्य संकायाध्यक्ष डॉक्टर कामिनी कुमारी, उप परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर रूपाली घोष, जुलॉजी विभागाध्यक्ष डॉक्टर अनीता शुक्ला, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉक्टर रत्ना मित्रा, डॉक्टर अनामिका सहित सभी शिक्षिकाएं व शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *