जय मां दक्षिणेश्वरी काली के जयघोष के साथ अमावस्या पूजा संपन्न, भक्तों में भक्ति का उमड़ा सैलाब

Spread the love

 

जमशेदपुर। श्री श्री दक्षिणेश्वरी सार्वजनिक काली मंदिर इस्ट प्लांट वस्ती में बैशाख माह अमवस्या के अवसर पर गुरुवार को विशेष पूजा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मां काली की स्नान के पश्चात भव्य श्रृंगार किया गया. तत्पश्चात् संध्या समय में मां दक्षिणेश्वरी काली की विधिवत्त पूजा अर्चना की गई एवं भक्तों के बीच भोग का वितरण किया गया. पूरोहित अशोक चटर्जी द्वारा पूजा संपन्न कराया गया. इस अवसर पर मंदिर कमिटी द्वारा बताया गया कि प्रत्येक माह के अमवस्या तिथि को मां काली की विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है साथ ही लोगों के बीच भोग प्रसाद का वितरण किया जाता है. वहीं प्रत्येक शनिवार को भी नियमित रुप से मां की विशेष पूजा की जाती है. कमिटी द्वारा बस्ती के सभी लोगों द्वारा लगार सहयोग करने के लिए आभार प्रकट किया गया. बहुत कम समय में बी मां दक्षिणेश्वरी काली की प्रसिद्धि व ख्याति भक्तों के बीच में फैलती जा रही है. जिससे दूर दूर से भक्त मां के दरबार में अपनी अर्जी लगाने आ रहे है और मां उनकी मनोरथ व कामनाएं पूरी भी कर रही है.