रैयती जमीन पर कचरा फेंकने के विरोध में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, महुआडांड़ बाजार में निकाली रैली

Spread the love

झारखंड :  प्रखंड के कूरो गांव के ग्रामीणों ने रैयती जमीन पर कचरा फेंके जाने के विरोध में मंगलवार को जोरदार रैली निकाली। यह रैली कूरो से शुरू होकर रामपुर तक पहुंची और इसके बाद महुआडांड़ बाजार में घूमकर लोगों का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया।रैली में शामिल ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि महुआडांड़ बाजार के कुछ लोग लगातार उनकी निजी जमीन पर कचरा फेंक रहे हैं, जिससे गांव का माहौल दूषित हो रहा है। विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग उठाई।ग्रामीणों का कहना है कि कचरे के ढेर से उठने वाली दुर्गंध और गंदगी के कारण उनका जीवन प्रभावित हो रहा है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ रहा है।इधर, ग्रामीणों द्वारा इस मामले को लेकर अनुमंडल मुख्यालय में आवेदन भी सौंपा गया है, जहां प्रशासन की ओर से कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।