जलमीनार खराब होने की सूचना पर एक्शन में आए बीडीओ संतोष बैठा, त्वरित मरम्मत के दिए निर्देश

Spread the love

झारखंड :प्रखंड कार्यालय में खराब पड़े जलमीनार की समस्या को लेकर जैसे ही प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष बैठा को सूचना मिली, वे तुरंत एक्शन मूड में नजर आए। उन्होंने बिना देरी किए संबंधित विभाग को निर्देश देते हुए जलमीनार की मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू कराने को कहा।बताया जा रहा है कि जलमीनार खराब होने से क्षेत्र के लोगों को पेयजल की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए बीडीओ ने मामले को गंभीरता से लिया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।बीडीओ संतोष बैठा ने कहा कि आम जनता की मूलभूत सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विभागीय कर्मियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया और चेतावनी दी कि कार्य में देरी होने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।प्रखंड प्रशासन की इस त्वरित पहल से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही पेयजल संकट से राहत मिलेगी।