नेतरहाट में बुधवार को क्षेत्र के विकास एवं जनसमस्याओं को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय सदस्य सह जिला बीस सूत्री सदस्य मो. मुस्तकीम, जेएमएम युवा जिला सचिव परवेज आलम, नेतरहाट मुखिया रामबिशुन नगेसिया तथा लक्ष्मण जायसवाल शामिल हुए।


बैठक के दौरान प्रखंड क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही युवाओं को रोजगार से जोड़ने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नेतरहाट के समग्र विकास के लिए सभी मिलकर लगातार कार्य करेंगे और क्षेत्र की समस्याओं को प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।

