द्वारा संचालित टाटा मेन हॉस्पिटल ने 12 मई 2026 को सोनारी स्थित बिंदल मॉल में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2026 बड़े उत्साह और गर्व के साथ मनाया। कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सों की समर्पण भावना, संवेदनशीलता तथा स्वास्थ्य सेवाओं में उनके अमूल्य योगदान को सम्मानित करना था।


इस वर्ष की थीम “हमारी नर्सें, हमारा भविष्य – सशक्त नर्सें स्वस्थ भविष्य की नींव हैं” रही। कार्यक्रम की शुरुआत सुरक्षा घोषणा एवं आकर्षक उद्घाटन नृत्य प्रस्तुति के साथ हुई। नर्सिंग हेड सुश्री अनंतवर्षेणी ने स्वागत संबोधन देते हुए नर्सों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि अक्षय खुल्लर, वाइस प्रेसिडेंट – इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट्स ने अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ. विनीता सिंह, जीएमएमएस तथा टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नर्सिंग समुदाय की सेवा भावना, मेहनत और समर्पण की सराहना की।
कार्यक्रम में लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, समूह नृत्य, नाटक, गीत एवं काव्य प्रस्तुति सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने नर्सिंग स्टाफ और विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं सांस्कृतिक विविधता को दर्शाया।
समारोह के दौरान सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए नर्सों के सशक्तिकरण, निरंतर सीखने, टीमवर्क और व्यावसायिक विकास पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह आयोजन नर्सिंग पेशे की करुणा, समर्पण और दृढ़ता का प्रेरणादायी उदाहरण बना।

